Close

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड स्टार्स भी मानते है हिन्दू धर्म को

हिन्दू धर्म एक ऐसा धर्म है जिससे बहुत से लोग प्रभावित होकर इसे अपनाने के लिए मजबूर हो जाते है। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी ऐसे बहुत से स्टार्स है जो हिन्दू योग, धर्म और साधना में विश्वास रखते है। हाल ही में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ जब भारत आये तो उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो गयी जिसमे वो इस्कॉन मंदिर में पूजा करते नज़र आ रहे है।

विल एकलौते ऐसे नहीं है जिन्हे हिन्दू धर्म को अपनाया है बल्कि और भी ऐसे सेलेब्स है जिन्होंने पूजा- पाठ , योग साधना को अपनाया है।  तो आइये जानते है –

  • ऐंजलीना जोली 

कई बार भारत आ चुकी हॉलीवुड स्टार ऐंजलीना जोली खुद को भारत के बहुत करीब पाती है। वह हिन्दू धर्म में नहीं बल्कि बौद्ध धर्म में जरूर आस्था रखती है। जब उन्होंने बौद्ध बच्चे मैडॉक्स को गॉड लिया तो तभी से वह बौद्ध धर्म की शिक्षा को जानने लगी और उन्हें फॉलो करने लगी।

  • ह्यु जैकमैन 

हॉलीवुड एक्टर ह्यु जैकमैन भी हिन्दू धर्म मानते है।  वह कई इंटरव्यू में कह चुके है की उन्हें हिन्दू धर्म का रहसयवाद उन्हें आकर्षित करता है। इसके बाद उन्होंने उपनिषद और भगवत गीता पढ़ना शुरू किया। जैकमैन की शादी की रिंग पर भी संस्कृत में  “ओम परमार मैनमार” लिखा है।

  • जूलिया राबर्ट्स 

हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस जूलिया राबर्ट्स हिन्दू धर्म मानती है। जब जूलिया फिल्म की शूटिंग के लिए भारत आयी थी तब वो हिन्दू धर्म के सम्पर्क में आयी थी। जन्म से क्रिश्चियन जूलिया ने जब बजरंग बलि हनुमान जी की तस्वीर देखि तो उन्होंने हिन्दू धर्म में कन्वर्ट होने का फैशला लिया। हिन्दू धर्म अपनाने के बाद जूलिया सभी त्यौहार को मनाने लगी।

  • रोबर्ट डाउनी जूनियर 

आयरन मैन के नाम से फेमस रोबर्ट डाउनी में बौद्ध धर्म अपना लिया है।  इसके बाद भी डाउनी इस्कॉन टेम्पल के राधा – कृष्णा से जुड़े रहे।  जन्म से रोबर्ट यहूदी थे लेकिन बाद में उन्होंने बौद्ध और हिन्दू धर्म को अपना लिया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 75th Cannes Film Festival की जूरी लिस्ट में अपनी जगह बनायी

  • मडोना

मशहूर पॉप स्टार मडोना सिर्फ अपने गाने के लिए बल्कि अपनी मॉडर्न लाइफस्टाइल के लिए भी काफी सुर्खियों में रहती है। हालांकि फिर भी वो खुद को भारतीय सभ्यता के काफी करीब पाती है। मडोना को कई बार हिन्दू रीती – रिवाज के अनुसार कपडे पहनकर मदिर में आरती करते हुए देखा गया है।

  • रसल ब्रैंड  

मशहूर कॉमेडियन रसल ब्रैंड भी खुद को भारतीय सस्कृति के बेहद करीब पाते है। इस बात का सबूत है रसल की शादी।  रसल ने  केटी पैरी से राजस्थान में हिन्दू रीती – रिवाज से शादी की थी।  जिससे दोनों ही काफी सुर्खियों में छाये हुए थे।

Hello! My name is Pooja Gupta, I am a professional hindi blogger who likes to write a lot. I like reading books surfing Internet and cooking testy foods.

scroll to top