Close

बॉलीवुड सेलेब्स के सबसे हटकर वेडिंग वेन्यू

बोललयेवूड सेलेब्स जो हर काम सबसे हटकर करते है फिर चाहे वो फैशन हो या फिर वेडिंग।  कुछ सेलेब्स तो अपनी शादी इतनी सिंपल तरीके से करते है जबकि कुछ बहुत ग्रैंड तरीके से करते है। अपनी शादी में कपड़ो से लेकर हाई सिक्योरिटी तक हर बात को बहुत ही ध्यान में रखकर ही ये सेलेब्स शादी करते है।  तो आइये जानते है इन सेलेब्स की ग्रैंड वेडिंग वेन्यू के बारे  में –

1- कटरीना कैफ और विक्की कौशल 

9 दिसंबर 2021 को विक्की कौशल और कटरीना कैफ में शादी के बंधन बंध गए थे। विक्की और कटरीना की शादी जितनी ग्रैंड थी उतनी ही इनकी शादी का वेन्यू भी ग्रैंड था।  विक्की और कटरीना में राजस्थान के सवाई माधोपुर के  सिक्स सेंसेस फोर्ट में पूरी तरह से राजवाड़ा स्टाइल में शादी की थी।  यह फोर्ट लगभग 700 साल पुराना है। यहाँ एक दिन रुकने का किराया 65 हजार रूपये से लेकर 4 लाख 75 हजार तक का है।

2- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की भी शादी बड़ी ही ग्रैंड थी। प्रियंका में अमेरिकन सिंगर निक जोन्स से जोधपुर के उमेद भवन में 1 दिसंबर 2018 को शादी की थी। निक और प्रियंका की शादी बेहद ही राजसी और शानदार तरीके से थी।निक और प्रियंका की शादी में न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए थे।   प्रियंका और निक  पहले क्रिश्चियन तरिके से शादी की थी, उसके बाद दोनों में हिन्दू रीती- रिवाज से शादी की थी।

3- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी में प्राइवेसी को ज्यादा प्राथमिकता दी थी।  13 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की जिसका इतिहास लगभग 10000 साल पुराना है। इस खूबसुरत  जगह की सबसे खास बात यह थी की यह चारो तरफ से ग्रीनरी, झीलों और बेहद ही नेचुरल ब्यूटी से भरपूर था। इस विला के आस- पास लेक में सिर्फ वोटिंग करने और घूमने का खर्च ही 18500 है।

4- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 

बॉलीवुड के परफेक्ट कपल  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा में 11 दिसंबर 2017 को इटली में बड़ी ही ग्रैंड शादी की थी।  ये उस साल की सबसे बड़ी शादी में से एक था। जिसकी चर्चा सबकी जुबान पर था फिर चाहे वो बॉलीवुड हो या फिर क्रिकेट जगत। अब विराट और अनुष्का की एक बेटी है जिसका नाम वामिका है।

5- सोनम कपूर आनंद आहूजा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को बिजनसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गयी थी। इस कपल में किसी फाइव स्टार होटल में शादी न करके बल्कि मुंबई के बांद्रा में स्थित सोनम की आंटी के घर पर शादी की थी। जिसमे पुरे घर को फूलो से सजाया गया था और घर के गार्डन में सारी  व्यवस्था की गयी थी। शादी में वेन्यू को लेकर सोचना ये सोनम के हिसाब से पैसो की बर्बादी होती है इसलिए इस कपल  में बेहद ही पारम्परिक सिक्ख तरीके से शादी की थी।

उम्मीद है आपको आर्टिकल पसंद आयेगा। किसी तरह की जानकारी के लिए आप मुझे कमेंट में पूछ सकते है।

Hello! My name is Pooja Gupta, I am a professional hindi blogger who likes to write a lot. I like reading books surfing Internet and cooking testy foods.

scroll to top