जब महिलाएँ माँ बनती है तो उनके शरीर पर अक्सर स्ट्रेच मार्क्स का निशान पड़ जाता है जिससे शरीर के कई अंग खराब दिखने लगते है, और ये स्ट्रेच मार्क्स के निशान इतनी आसानी से नहीं जाते है और इनको दूर करने में भी बहुत मुश्किल होता है। कई बार तो इन स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है जिससे रिएक्शन भी हो जाता है और परेशानी बढ़ जाती है।
तो आइये इन स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए कुछ घरेलु उपाय बताते है जिनके इस्तेमाल से मार्क्स को जल्द ही दूर किया जा सकता है।
स्ट्रेच मार्क्स है क्या

स्ट्रेच मार्क्स त्वचा पर रंगहीन निशान होते है जो त्वचा के फट जाने के कारन होता है। समय के साथ साथ यह निशान रंगहीन हो जाता है लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं होता है। स्ट्रेच मार्क्स अक्सर वजन बढ़ने , गर्भावस्था के कारन होता है।
स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू उपाय
पुराने समय में लोग किसी भी तरह का चोट या निशान को दूर करने के लिए अक्सर घरेलू उपाय का ही इस्तेमाल करते थे। तो आइये जानते है क्या है ये घरेलू उपाय –
1 – अरंडी के तेल ( Castor Oil )
अरंडी का तेल स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए बहुत ही अच्छा उपाय है। तेल हाथो पर लेकर मार्क्स वाली जगह पर लगाकर गोल गोल घुमाकर 10 मिनट्स तक मालिश करे और उस जगह को कपडे से बांध दे और गरम पानी से सिकाई करे। धीरे धीरे स्ट्रेच मार्क्स कुछ ही दिनों में कम हो जायेंगे।
2 – नींबू का प्रयोग करे
नींबू का अम्लीय गुण होता है जो किसि भी तरह के निशान को कम करने के लिए फायदेमंद होता है। मार्क्स वाली जगह पर नींबू लगाकर मालिश करे और कुछ ही दिनों में फर्क आप खुद ही महसूस करने लगेंगे।
3 – एलोवेरा
एलोवेरा
एलोवेरा भी एक प्राकृतिक पदार्थ है जिसका कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं है। एलोवेरा त्वचा सम्बंधित किसी भी तरह का मार्क्स या निशान हटाने के बहुत ही लाभदायक है।
4 – हल्दी का प्रयोग
हल्दी में बहुत ही सारे गुण है को हम सभी को पता है। हल्दी में पानी या तेल मिलकर ,मार्क्स वाली जगह पर लगाए। धीरे धीरे हल्दी के नियमित इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जायेगा।
5 – ओलिव आयल का इस्तेमाल करे
गर्भावस्था के दौरान ओलिव आयल लगाते रहने से स्ट्रेच मार्क्स नहीं होते है। स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। मार्क्स वाली जगह पर ओलिव आयल से दिन में दो बार मालिश करने से काफी फायदा मिलेगा और मार्क्स जल्द ही ठीक हो जायेंगे
6 – सेव के सिरके का इस्तेमाल
सेव का सिरका भी बहुत फायदेमंद होता है स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में। सेव् के सिरके को पानी में घोलकर मार्क्स वाली जगह पर लगा लीजिए, और २० मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लीजिए। कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क्स धीरे – धीरे कम हो जायेगा।
7 – अंडा और विटामिन इ का कैप्सूल
अंडा प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स है और इसमें पाया जाने वाला एमिनो एसिड स्किन के दाग – धब्बो लिए बहुत अच्छा रहता है। एक बाउल में अंडे की सफेदी ले और इसमें विटामिन इ २ कैप्सूल को डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करे। इसके बाद इसे मार्क्स वाली जगह पर लगाए और 20 मिनट बाद ठन्डे पानी से धो लीजिए। कुछ ही दिनों में मार्क्स धीरे – धीरे हट जायेंगे।
8 – खीरा और नींबू का रस
नींबू में मौजूद नेचुरल एसिड किसी भी तरह के निशान को हटाने में मदद करता है और खीरा का रस आपकी स्किन को फ्रेश रखने में मदद करता है। अब 1बाउल में खीरे का रस और नींबू के रस को मिला कर प्रभावित जगह पर लगाए और करीब 10 मिनट बाद गुनगुने बाद से धो लीजिए। परिणाम आप खुद ही महसूस करने लगेंगी।
इस तरह आप इन सभी नुस्खों को अपनाकर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से जल्द ही निजात पा सकते है और इन सभी सामग्री के इस्तेमाल से किसी तरह का कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होगा।
उम्मीद है आपको पसंद आएगा और किसी तरह की जानकारी के लिए आप मुझे कमेंट में पूछ सकते है।