Close

मनी प्लांट लगाते समय ध्यान दे इन बातो को

घर या आफिस मे पौधे लगाने से सकारात्मकता आती है।  कुछ लोग मनी प्लांट को भी अपने घर और आफिस में लगाते है। मनी प्लांट न सिर्फ आपके घर या आफिस को सुशोभित करता है बल्कि इसे लगाने में भी आसानी रहती है। इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरुरत नहीं होती है।  आप इसे किसी भी फ्लावर पॉट में रख दे या फिर किसी बोतल में ये फिर भी अपने समय से बढ़ता रहता है।

मनी प्लांट को  धन का प्रतिक माना  जाता है। ऐसा मन जाता है की इसे लगाने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। लेकिन मनी प्लांट को लगाने से पहले कुछ बातो को ध्यान में रखना बहुत जरुरी है।  तो आइये जानते है इन बातो को –

  • मनी प्लांट लगाने की सही दिशा 

मनी प्लांट को लगाने से पहले सही दिशा का पता होना बहुत जरुरी है। इसे कभी भी उत्तर – पूर्व दिशा में नहीं लगानी चाहिए।  इस दिशा में लगाने से आर्थिक तंगी होती है। साथ ही घर में नकारात्मकता भी बढ़ती है।  इसलिए मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण – पूर्व में लगाना चाहिए।  कहते है गणेश जी भी इसी दिशा में निवास करते है और कल्याण का प्रतिनिधित्व करते है।

  • मनी प्लांट को कभी जमीन नहीं छूने देना चाहिए 

मनी प्लांट बहुत तेजी से बढ़ने वाला पौधा है इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए  की इस पौधे की लताये कभी भी जमीन को ना छुए। इसकी लताओं को एक रस्सी की सहायता दी जानी चाहिए जिससे ये ऊपर की तरफ बढे।  वस्तु के अनुसार इसकी बढ़ती हुई लताये वृद्धि और समृद्धि का प्रतिक है। मनी प्लांट को देवी लक्ष्मी का रूप माना  जाता है इसलिए इसे कभी भी जमीन नहीं छूने देना चाहिए।

  • मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर रखे   

मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर रखे।  इस पौधे को ज्यादा धुप की जरुरत नहीं होती है। बाहर के मौसम में यह आसानी से सुख जाता है और जल्दी बढ़ता भी नहीं है।  मनी पौधे का रुका हुआ विकास अशुभ होता है और आर्थिक तंगी का प्रतिक होता है।

  • मनी प्लांट कभी दुसरो को नहीं देना चाहिए  

मनी प्लांट कभी भी दुसरो को नहीं देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है की यह शुक्र ग्रह को कोधित करता है।  शुक्र समृद्धि और खुशहाली का प्रतिक है।  ऐसा करने से हानि होती है और घर में आर्थिक तंगी हो जाती है।  इसलिए कभी भी किसी को अपने घर से निकाल कर मनी प्लांट नहीं देना चाहिए।

  • मनी प्लांट को सूखने नहीं देना चाहिए 

मनी प्लांट को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए।  सूखा हुआ मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतिक होता है। यह आपके घर की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। इससे बचने के लिए इसमें नियमित रूप से पानी डालते रहे। अगर मनी प्लांट के पत्ते सूखने लगे तो काट कर हटा दे और नियमित रूप से पानी डालते रहे।  ताकि फिर से नए पत्ते निकल जाए।

इन सभी बातो को ध्यान में रखकर ही हमेशा मनी प्लांट की देखभाल करनी चाहिए।  बढ़ता हुआ मनी प्लांट समृद्धि का प्रतिक है जबकि सूखता हुआ मनी प्लांट नकारत्मक्ता और आर्थिक तंगी का प्रतिक है। इसलिए पौधे में नियमित रूप से पानी डालना चाहिए।

उम्मीद है आपको आर्टिकल पसंद आएगा।  किसी तरह की जानकारी के लिए आप मुझे कमेंट में पूछ सकते है।

 

Hello! My name is Pooja Gupta, I am a professional hindi blogger who likes to write a lot. I like reading books surfing Internet and cooking testy foods.

scroll to top