Close

मौनी रॉय ने सेलिब्रेट किया One month anniversry

नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों  पति सूरज नाम्बियार के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही है जिसकी झलकियां वो सोशल मिडिया पर अपने फैंस के साथ  शेयर करती है।  हाल ही में मौनी रॉय ने  अपने सोशल मिडिया अकॉउंट पर अपनी शादी के एक महीने पुरे होने की ख़ुशी को सेलिब्रेट किया है। शादी के एक महीना पुरे होने पर मौनी के ससुराल में माता की चौकी की गयी है।  जिसमे मौनी नयी नवेली दुल्हन की तरह सजी धजी हुए दिखाई दी।

 

पिछले दिनों मौनी रॉय शादी के बाद अपने ससुराल बैंगलूरु पहुंची थी।  बैंगलुरु सूरज नाम्बियार का होम टाउन है। ऐसे में शादी के बाद मौनी रॉय पहली बार अपने ससुराल गयी थी। जहाँ उन्होंने देवी माँ का आशीर्वाद लिया।

 

27  फरवरी को मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने one month wedding anniversary को सेलिब्रेट किया है इस मौके पर मौनी के ससुराल में माता की चौकी रखी गयी थी। जिसमे शामिल होकर मौनी में पति सूरज संग माता का आशीर्वाद लिया। इस खास मौके पर सूरज का पूरा परिवार मौजूद था।  माता की चौकी में मौनी और सूरज पूजा आरती करते नज़र आये।

मौनी और सूरज का लुक 

माता की चौकी में मौनी बिलकुल ही नई नवेली दुल्हन की तरह सजी धजी तैयार दिखी। मौनी ने बेहद ही खूबसूरत डिजाइनर साडी पहनी हुए थी।  इसके साथ ही कानो में हैवी इयरिंग, माथे पर खूबसूरत सा माथा पट्टी भी पहनी थी।  जिससे मौनी की खूबसुरती देखते बन रही थी।

वही सूरज के लुक की बात करे तो सूरज भी वाइट कुरता पायजामा में नज़र आये जिसमे सूरज बेहद हैंडसम लग रही थे।

माता की चौकी का पूजा ख़त्म करने के बाद सभी ने बहुत डांस भी किया और अपनी one month wedding anniversary को खूब एन्जॉय किया।

उम्मीद है आपको आर्टिकल पसंद आएगा ,  किसी तरह की जानकारी के लिए आप मुझे कमेंट में पूछ सकते है।

Hello! My name is Pooja Gupta, I am a professional hindi blogger who likes to write a lot. I like reading books surfing Internet and cooking testy foods.

scroll to top