Close

International womens day : अच्छी सेहत के लिए महिलाओ को करने चाहिए ये 10 काम

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।  आज कल की बिजी जीवन में महिलाये सबका ध्यान रखती है लेकिन वो खुद के लिए बहुत कम समय बचाती है।  इसका नतीजा यह होता है महिलाओ को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

आज हम महिलाओ  के लिए कुछ जरुरी टिप्स लेकर आये है जिनको फॉलो करके महिलाये अपने जीवन को और भी बेहतर बना सकती है।  तो आइये जानते है –

1- हमेशा खुश रहे 

खुश रहना बहुत ही जरुरी काम है।  खुश रहने से आपका मन शांत रहता है आप खुद में ही पॉजिटिव महसूस करते है  और जब पुरे परिवार की जिम्मेदारी आप पर है तो अगर आप खुश रहेंगी तो आपका पूरा परिवार भी खुश रहता है। इसलिए हमेशा खुश रहिये।

2- तनाव से दूर रहे 

ऐसा कहते है की महिलाये ज्यादा तनाव लेती है। क्युकी बहुत महिलाये घर और ऑफिस  दोनों संभालती है जिससे उन्हें दोनों कामो का बहुत ज्यादा तनाव हो जाता है। ज्यादा तनाव लेने से आपको कई तरह की बीमारिया भी हो सकती है। इसलिए  तनाव को दूर करने के लिए आप परिवार के साथ समय बिताये, अपनी बातो को शेयर करे। जिससे आप खुद को हल्का महसूस करेंगी। आप योग और मैडिटेशन भी कर सकते है।

3- नींद भरपूर ले 

खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए भरपूर नीद  लेना भी बहुत जरुरी है। क्युकी महिलाओ को काम ज्यादा रहता है  जिससे वो रात में देर में सोती है और सुबह जल्दी उठ जाती है इसलिए उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती  है।  नींद पूरी नही होने से सारा दिन चिढ़चिढ़ा मन रहता है।  इसलिए महिलाओ को 7 से 8 घंटे की भरपूर नीद लेनी चाहिए।

4- संतुलित आहार ले 

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए अच्छा खाना भी बहुत जरुरी है। इसके लिए आपको अपने डाइट में फल, हरी सब्जियाँ , पत्ते वाली सब्जिया, साग, सलाद, दूध, दही, घी आदि को शामिल करना चाहिए। जंक फ़ूड का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। जंक फ़ूड हमे अंदर से बहुत कमजोर बना देते और कई सारी बीमारियों का घर बना देती है।

माहिला दिवस क्यों मनाया जाता है 

5- खूब सारा पानी पिए

अच्छा खाना के साथ खूब सारा पानी भी पीना चाहिए। पानी पिने से शरीर की गंदगी साफ होती है और हमारा डाईजेशन  सिस्टम भी बहुत अच्छे से काम करता है और किसी तरह की बीमारी भी नहीं होती है।

6- योग और एक्सरसाइज करे 

अच्छी जीवन शैली के लिए रेगुलर योगा और एक्सरसाइज भी करना चाहीए।  योग और व्यायाम हमे शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रखते है।

7- फाइबर को अपने डाइट में शामिल करे 

अपने आहार में फाइबर को शामिल  जरूर करे।  डाईजेशन, स्किन क्वालिटी, और पेट के लिए फाइबर युक्त आहार जरूर खाना चाहिए।

8- कम से कम 20 – 30 मिनट्स पैदल चले 

फिट रहने के लिए जिम में घंटो समय बिताना जरुरी नहीं है।  इसके लिए आप रोजाना काम से कम 20 से 30 मिनट तक पैदल जरूर चले।  अगर आप ऐसा करती है तो आपको भविष्य में कभी भी शुगर, बीपी, आदि को कोई भी बीमारी नहीं होगी और आपका हार्ट भी बहुत अच्छे से काम करेगा।

9- विटामिन- मिनरल्स युक्त फूड्स का सेवन करे

पुरुषो के मुकाबले महिलाओ में विटामिन और मिनरल्स की बहुत कमी पाई जाती है।  जिससे महिलाये  कई तरह की बीमारिया का शिकार हो जाती है।  इसलिए अपने आहार में विटामिन और मिनरल्स युक्त आहार जरूर शामिल करे।

10- अपने शरीर  की सुने 

अपने शरीर और मन की बात सुनना बहुत जरुरी होता है।  अगर आपका शरीर कह रहा है आप थक गए है आपको आराम की जरुरत है तो ऐसे में आपको जबरदस्ती काम नहीं करना चाहिए। थोड़ा टाइम लेकर आराम कर लेना चाहिए। उसके बाद आप खुद को फ्रेश महसूस करेंगी और फिर काम करने में अपका मन भी लगेगा।

इन सभी टिप्स को उपयोग में लेकर आप अपनी लाइफ को  भी बेहतर बना सकती है।  एक अच्छी और हेअल्थी जीवन जी सकती है।  ऐसा करने से आपके अंदर आत्म विश्वास बढ़ेगा और आप जीवन में और भी आगे बढ़ेंगी।

उम्मीद है आपको आर्टिकल पसंद आइयेगा।  किसी तरह की जानकारी के लिए आप मुझे कमेंट में पूछ सकते है।

Hello! My name is Pooja Gupta, I am a professional hindi blogger who likes to write a lot. I like reading books surfing Internet and cooking testy foods.

scroll to top