पेड़- पौधे न सिर्फ देखने में अच्छे लगते है बल्कि ये हमे शुध्द और ताज़ी हवा भी देते है। पेड़- पौधे हमारे अच्छे स्वस्थ के लिए कितना जरुरी है ये सभी जानते है। आज कल वैसे भी पेड़- पौधे कम होते जा रहे है जिससे प्रदूषण दिन पे दिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए ताज़ी और फ्रेश हवा पाने के लिए हम सभी को अब घर में भी पेड़ पौधे लगाने की जरुरत है।
कुछ प्लांट्स ऐसे होते है जिन्हे हम घर में लगा सकते है और वो घर की ख़ूबसूरती में भी चार चाँद लगा देते है। तो आइये जानते है इन पौधों के बारे में।
1- एलोवेरा
एलोवेरा घर की हवा को प्यूरीफाई करने का काम करता है। इसके साथ एलोवेरा न सिर्फ स्किन के लिए बल्कि बालो के लिए बहुत फायदेमंद होता है इस पौधे को ज्यादा केयर की जरुरत भी नहीं पड़ती है। बस समय -समय पर पौधे की थोड़ी कटाई- छटाई करते रहना चाहिए। इस पौधे को ज्यादा पानी की भी जरुरत नहीं पड़ती है , पर पौधे में नमी रहना बहुत जरुरी है। इस लिए 3- 4 दिन में भी पानी डाला जा सकता है।
2- पाइन प्लांट
देवदार के इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरुरत नहीं पड़ती है लेकिन समय- समय पर पौधे की काट – छाट करते रहना चाहिए। यह घर की हवा को शुद्ध करने का काम करता है। इस पौध की खास बात यह है की यह पौधा रात में भी ओक्सीजन रिलीज करता है।
3- पोथोस
यह एक खूबसूरत बेल की तरह होती है , जिसे घर की खिड़की, सीढ़ी, या फिर बालकनी में लगाया जा सकता है। इसकी बेल काफी लम्बी हो जाती है और दूर तक फ़ैल जाती है। इसको सहारा देने के लिए किसी रस्सी आदि से बांधना पड़ता है। यह पौधा बल्ब और टुबे लाइट की रौशनी में पनपता है। इसलिए अगर इसे बैडरूम में लगाएंगे तो हमेशा फ्रेश हवा मिलती रहेगी।
4- मनी प्लांट
मनी प्लांट को लोग पैसे का पौधा भी कहते है। ये पौधा पैसे नहीं देता बल्कि यह पौधा ओक्सिजन बहुत अधिक मात्रा में देता है। यह पौधा कार्बन डाई आक्साइड को अवशोषित कर लेता है और ओक्सिजन रिलीज करता है। इस पौधे को घर के बाहार और अंदर दोनों जगह लगाया जा सकता है।
5- स्नेक प्लांट
यह पौधा देखने में भी स्नेक के जैसा लगता है इसलिए इसे स्नेक प्लांट कहा जाता है। नासा ने भी इस प्लांट को बहुत अच्छा एयर प्यूरीफायर माना है। इस प्लांट को न तो ज्यादा धुप की जरुरत होती है और न ही ज्यादा पानी की। इसलिए इस पौधे को लगाना बहुत आसान है।
6- बोस्टोन फर्न
यह पौधा घर के अंदर के प्रदूषण को कम करता है। इस पौधे को पानी की ज्यादा जरुरत होती है। इसलिए इसे बैडरूम के बजाय बालकनी में रखे। और पौधे में नमी बनी रहे इसलिए बराबर पानी डालते रहे।
7- गरबेरा डेजी
यह पौधा हवा के दूषित कणो को बाहर निकालना है। इसमें पत्तो के साथ फूल भी लगे होते है। इसके फूल काफी दिन तक ताज़ा बने रहते हैं। इस पौधे को बैडरूम में भी लगाया जा सकता है।
8- ड्रेसीना पौधा
यह पौधा हर मौसम के हिसाब से ठीक रहता है। गर्मी में यह उमस को कण्ट्रोल करता है और सर्दियाँ में प्रदूषण को दूर करता है। आप इसे कही भी लगा सकते है।
9- पीस लिली
यह पौधा हवा में मौजूद खतरनाक गैसों को दूर करके हवा को साफ़ करता है। इसे आप लिविंग रूम में लगा सकती है।
10- इंग्लिश आइवी
यह पौधा देखने में काफी सुन्दर लगता है। ऐसा लगता है जैसे इस पौधे की कटिंग आदि करके इसे खूबसूरत बनाया जाता है। इस पौधे से नया पौधा बहुत जल्द निकल जाता है। अगर आप इस पौधे के तने को काटकर किसी नए गमले में लगाएंगे तो जल्द ही नया पौधा तैयार हो जाता है।
11- डम्ब केन
इस पौधे में डबल शेड वाले पत्ते होते है जो देखने में बहुत ही सुन्दर लगते है। इस पौधे को घर में लगाने से ऑक्सीजन हमेशा बना रहता है।
12- ग्रीन तुलसी
तुलसी के पौधे से भी ऑक्सीजन मिलती है। इसमें कई औषधीय गुण होते है। सर्दी- जुकाम , बुखार आदि , बहुत ही लाभदायक होता है। तुलसी के पत्ते को चाय में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए तुलसी को भी जरूर घर में लगाए।
13- फिलॉडेंड्रॉन पौधा
यह इंडोर प्लांट देखने में बहुत अच्छा लगता है जैसे इसकी पत्तियों की डिजायनर कटिंग की गयी हो। अगर आपके घर में अँधेरा है और सूरज की रौशनी नहीं आती है तो भी कोई बात नहीं है। इस पौधे को ज्यादा धुप की जरुरत नहीं पड़ती है।
14- लेडी पाम
इस पौधे से घर में फ्रेशनेस आती है और गर्मी में यह ठंडक बनाये रखता है।
15- स्पाइडर प्लांट
इसे हैंगिंग प्लांट भी कहा जाता है। आप चाहे तो इसे अपने बालकनी या लिविंग रूम में लगा सकते है। इस प्लांट की कई वैरायटी होती है। आप अपनी मर्जी से कोई भी प्लांट लगा सकते है।
इन सभी पौधों को आप अपने घर, बालकनी , लिविंग रूम या फिर ड्राइंग रूम भी लगा सकते है। ये पौधे घर में फ्रेशनेस बनाये रखते है और बहरी प्रदूषण को भी काम करते है।
उम्मीद है आपको आर्टिकल पसंद आएगा। किसी तरह की जानकारी के लिए आप मुझे कमेंट में पूछ सकते है।